This report has been reviewed.
G7 Summit में रिकॉर्ड हुई नेताओं की अनौपचारिक बातचीत

फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं की कुछ अनौपचारिक बातचीत माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद ये चर्चाएं सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियां बन गईं।
इन बातचीतों में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और अन्य नेताओं को हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते सुना गया।
मेलोनी बोलीं- एक महीने से नहीं पी सिगरेट
बैठक शुरू होने से पहले जॉर्जिया मेलोनी ने बताया कि उन्होंने दिन की शुरुआत तीन कप कॉफी के साथ की है।
इस पर यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सला वॉन डेर लेयेन ने मजाक में पूछा कि क्या यह सिर्फ जागने के लिए था। तभी जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने हंसते हुए पूछा कि सिगरेट कितनी पी?
इस सवाल पर मेलोनी ने जवाब दिया कि उन्होंने पिछले एक महीने से सिगरेट नहीं पी है। यह सुनते ही वहां मौजूद कई नेताओं ने तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उन्होंने निकोटिन पैच लगाया है, जिसके बाद वहां मौजूद सभी नेता हंस पड़े।
फुटबॉल पर भी हुई चर्चा
G7 Summit के दौरान फीफा वर्ल्ड कप का जिक्र भी सुनाई दिया।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का समर्थन करते हुए "अलेज ले ब्लू" कहा। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने केप वर्डे की टीम के प्रदर्शन की सराहना की।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने फुटबॉल से अलग UFC मुकाबलों का जिक्र किया और UFC प्रमुख डाना व्हाइट की तारीफ की।
ट्रम्प ने फिर छेड़ा ग्रीनलैंड का मुद्दा

सम्मेलन के दौरान एक और बातचीत चर्चा में रही जब ट्रम्प ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से बात करते हुए ग्रीनलैंड का जिक्र किया।
हालांकि पूरी बातचीत साफ सुनाई नहीं दी, लेकिन ट्रम्प के ग्रीनलैंड का नाम लेने से एक बार फिर उनकी पुरानी टिप्पणियां चर्चा में आ गईं। इससे पहले भी ट्रम्प कई बार ग्रीनलैंड को खरीदने की इच्छा जता चुके हैं।
मैक्रों की घड़ी पर ट्रम्प का मजाक
सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी घड़ी कहीं भूल गए।
जब कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने यह बात बताई तो ट्रम्प ने मजाक में कहा कि अगर उन्होंने छोड़ दी है तो मुझे दे दो। ट्रम्प की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
मोदी और मेलोनी की मुलाकात फिर बनी चर्चा का विषय

G7 Summit के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात भी चर्चा में रही।
मेलोनी ने मुस्कुराते हुए मोदी से कहा कि आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा। बातचीत के दौरान इंस्टाग्राम का जिक्र आया तो मेलोनी ने मजाक में कहा कि "हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फेमस हैं।"
दोनों नेताओं की यह बातचीत सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है।
ट्रम्प को मिला खास तोहफा
सम्मेलन के दौरान जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को जर्मनी की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की जर्सी भेंट की।
जर्सी पर ट्रम्प का नाम और 47 नंबर लिखा हुआ था, जो उनके अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होने की ओर इशारा करता है।
ट्रम्प ने मुस्कुराते हुए जर्सी कैमरों के सामने दिखाई और तस्वीरें खिंचवाईं।
मैक्रों और जेलेंस्की के बीच भी हुई अहम चर्चा

जहां कुछ बातचीत हल्के-फुल्के अंदाज में हुई, वहीं यूक्रेन युद्ध को लेकर गंभीर चर्चा भी रिकॉर्ड हुई।
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच संभावित मुलाकातों और राजनयिक प्रयासों पर चर्चा सुनाई दी।
मैक्रों ने जेलेंस्की को आश्वासन दिया कि वे उनकी कुछ महत्वपूर्ण बैठकों की व्यवस्था करने में मदद करेंगे।
- Source




