
भोपाल मास्टर प्लान 2047 का विरोध: किसानों को पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे, मिसरोद में 45 मीटर सड़क हटाने की मांग
भोपाल मास्टर प्लान 2047: भोपाल विकास योजना-2047 के ड्राफ्ट को लेकर किसानों और रहवासियों ने विरोध जताया है। मुगालिया छाप के किसानों ने कृषि भूमि को ग्रीन बेल्ट, फॉरेस्ट और रिवरफ्रंट जैसी श्रेणियों में शामिल करने पर आपत्ति उठाई। वहीं, मिसरोद के रहवासियों ने पुरानी आबादी के बीच प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी सड़क हटाने की मांग की। इसके अलावा, शहर के अलग-अलग इलाकों के लोगों ने करीब 2 हजार आपत्तियां दर्ज कराईं।











