
Trump ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला कानून रोका: रूस से तेल खरीदने वाले देशों को राहत, अमेरिकी पेट्रोल की कीमतों पर नजर
शॉर्ट समरी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने से जुड़े कानून को फिलहाल रोक दिया है। इस कानून का असर भारत और चीन जैसे देशों पर पड़ सकता था, जो रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदते हैं। ट्रम्प ने अपने फैसले को अमेरिका के राष्ट्रीय हित में बताया है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें, रूस-यूक्रेन युद्ध और नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव महत्वपूर्ण मुद्दे बने हुए हैं।









