Updated

RCB स्टार विराट कोहली, जानें फाइनल में कैसा रहा है रिकॉर्ड 'IPL 2026 में 600 रन बना

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी आज आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। ये कोहली का पांचवां आईपीएल फाइनल है। इससे पहले कोहली के फाइनल में खेली गई पारियों पर एक नजर डालते हैं। विराट कोहली अपने करियर में पांचवीं बार आईपीएल फाइनल खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 सीजन के आखिरी मुकाबले में रविवार शाम गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। बल्‍लेबाजी के उस्ताद इस सीजन में बेंगलुरु के बेस्ट बैटर हैं, जिनके नाम 600 रन हैं और उनका औसत 50 का है। कोहली उम्मीद कर रहे होंगे कि वह आरसीबी को उनका दूसरा आईपीएल टाइटल दिलाने के लिए बस एक और अच्छी पारी खेल सकें।

आईपीएल फाइनल में विराट का रिकॉर्ड
Updated: 5/31/2026, 2:40:08 PM
Fact Checked

This report has been reviewed.

आईपीएल फाइनल में विराट का रिकॉर्ड

कोहली पहली बार 2009 में आईपीएल फाइनल में खेले थे, जो आईपीएल का दूसरा एडिशन था। उस खिताबी मुकाबले में युवा विराट 8 गेंदों पर सिर्फ 7 रन ही बना पाए। वह एंड्रयू साइमंड्स की गेंद पर गिलक्रिस्ट के हाथों स्टंप आउट हो गए थे। उस मैच में आरसीबी हार गई और डेक्कन चार्जर्स ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती।

विराट कोहली सिर्फ एक सीजन बाद 2011 में आरसीबी के लिए चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ फिर फाइनल खेले। नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए, कोहली ने 32 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। उन्‍हें उस मुकाबले में सुरेश रैना ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। इस तरह फिर से आरसीबी रन चेज में 58 रन से हार गई।

2016 में 973 रन बनाने के बावजूद खिताब नहीं जिता सके

आईपीएल फाइनल में उनका दूसरा आखिरी मैच 2016 हुआ, जो उनका आईपीएल का सबसे अच्छा सीजन था। कोहली उस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में थे और उन्‍होंने 973 रन बनाए। एसआरएच के खिलाफ फाइनल में उन्होंने रन-चेज में क्रिस गेल के साथ ओपनिंग करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया और 35 गेंदों पर 54 रन बनाए, लेकिन बदकिस्‍मती से आरसीबी 8 रन से हार गई।

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read