
MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में अब तक 30.7 इंच बारिश, भोपाल समेत 12 जिलों में कोटा पूरा; मऊगंज सबसे आगे
MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में मानसून के सीजन में अब तक 778.9 मिमी यानी 30.7 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। सामान्य तौर पर इस समय तक 823.9 मिमी यानी 32.4 इंच बारिश होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में सामान्य बारिश का करीब 95% पानी गिर चुका है। भोपाल समेत 12 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो गया है, जबकि मऊगंज में सबसे ज्यादा 53 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।





