
X Money: अब लाइक बटन दबाकर भेज सकेंगे $1 की टिप, एलन मस्क ने किया नए फीचर का ऐलान
एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर क्रिएटर्स को सीधे पैसे भेजने के लिए नए टिपिंग फीचर का ऐलान किया है। इसके तहत यूजर किसी पोस्ट के लाइक बटन को लॉन्ग-प्रेस करके संबंधित यूजर या क्रिएटर को 1 डॉलर टिप के रूप में भेज सकेंगे। यह पेमेंट X के फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म X Money के जरिए होगा। फिलहाल यह फीचर अमेरिकी यूजर्स के लिए प्रस्तावित है।











