
MP Weather Alert: 28 अक्टूबर को 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, दिवाली से पहले बदलेगा मौसम
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में दिवाली से पहले मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना है। शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रात के तापमान में गिरावट से ठंडक भी बढ़ रही है।




