
ChatGPT-6 Astra की अफवाहों के बीच ChatGPT, Gemini और Claude हुए डाउन, इंटरनेट पर छिड़ी AI Apocalypse की चर्चा
ChatGPT, Google Gemini और Anthropic Claude समेत कई AI सेवाओं में एक साथ आई दिक्कतों के बाद सोशल मीडिया पर ChatGPT-6 Astra को लेकर अजीबोगरीब चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि Astra नाम का कोई AI सिस्टम बाकी मॉडल्स को बंद कर रहा है, लेकिन अभी तक इस दावे के समर्थन में कोई विश्वसनीय सबूत नहीं मिला है।











