This report has been reviewed.
Mohali Municipal Election Result 2026 LIVE: AAP ने बनाई मजबूत बढ़त

पंजाब के SAS Nagar (Mohali) नगर निगम चुनाव 2026 में आम आदमी पार्टी ने शुरुआती रुझानों में शानदार प्रदर्शन किया है। शाम 7:20 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार AAP 23 वार्डों में आगे चल रही है।
वहीं कांग्रेस 6 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल 3-3 वार्डों में आगे हैं, जबकि 3 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त पर हैं।
मोहाली नगर निगम के 50 वार्डों के लिए कुल 227 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। मतगणना के साथ कई वार्डों के नतीजे भी घोषित होने शुरू हो गए हैं।
इन वार्डों में घोषित हुए विजेता
वार्ड नंबर 3 से गुरमीत कौर ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 4 में हरविंदर सिंह ने AAP को जीत दिलाई।
वार्ड नंबर 5 से अरविंदर कौर विजेता रहीं।
वार्ड नंबर 6 में डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया ने जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 7 में शिरोमणि अकाली दल की इंदरप्रीत कौर प्रिंस ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 8 से गुरमुख सिंह सोहल विजेता बने।
वार्ड नंबर 9 में अकाली दल की कुलदीप कौर कंग ने बाजी मारी।
वार्ड नंबर 10 में निर्दलीय उम्मीदवार परमजीत सिंह काहलों ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया।
वार्ड नंबर 11 में हरविंदर कौर लैंग ने AAP को एक और जीत दिलाई।
वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस की अनुराधा आनंद विजेता बनीं।
वार्ड नंबर 13 में निर्दलीय उम्मीदवार कुलदीप कौर ने जीत हासिल की।
मोहाली में किस पार्टी का पलड़ा भारी?
अब तक के रुझानों से साफ है कि मोहाली में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन सबसे मजबूत दिखाई दे रहा है। पार्टी कई वार्डों में बढ़त बनाए हुए है और नगर निगम पर कब्जा जमाने की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
हालांकि अंतिम तस्वीर सभी 50 वार्डों के नतीजे आने के बाद ही साफ होगी।
क्यों महत्वपूर्ण है मोहाली नगर निगम चुनाव?
मोहाली पंजाब का तेजी से विकसित होने वाला शहर है। नगर निगम चुनाव के नतीजे राज्य की राजनीति पर भी असर डाल सकते हैं। इसलिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर इस चुनाव पर बनी हुई है।
- Source




