This report has been reviewed.
यह दर्द एक पिता का है जिसकी बेटी की शादी को पांच माह भी नहीं हुए थे और उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में बेटी त्विशा शर्मा की आत्महत्या की खबर के बाद से ही नवनिध शर्मा परेशान और हैरान हैं। त्विशा की संदिग्ध मौत मामले से ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं, जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। उन सवालों का जवाब मिलना चाहिए। त्विशा के ससुराल वालों ने पुलिस को तुरंत क्यों नहीं बुलाया? उन्होंने सबूतों से छेड़छाड़ के भी आरोप लगाए।
शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया गया, लेकिन शरीर पर कई चोटों के निशान और नीले निशान किस बात की ओर इशारा करते हैं। त्विशा के परिवार की मांग के बाद इस मामले में एसआईटी गठित की गई, जिसके प्रमुख एसीपी रजनीश कश्यप इन्हीं आरोपों की जांच कर रहे हैं। टीम परिवार की ओर से दिए गए वाट्सअप और प्रताड़ना के आरोपों की जांच कर रही है।
त्विशा का परिवार इसे इसे हत्या बता रहे तो सोमवार को ही त्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने प्रेस से यह दावा किया था कि त्विशा मानसिक और चिकित्सकीय समस्या से ग्रस्त है। इस मामले में गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल गई थी और आरोपी बेटा समर्थ सिंह की जमानत निरस्त हो गई और वो फरार है। उस पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है।
- Source



