Fact Checked
This report has been reviewed.
- मध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी और मानसून की एंट्री के बाद अब मौसम के दो अलग - अलग रंग देखने को मिल रहे हैं।

- मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 45 जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- , मानसूनमध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी और मानसून की एंट्री के बाद अब मौसम के दो अलग - अलग रंग देखने को मिल रहे हैं।
- राज्य के 15 जिलों में दस्तक दे चुका है, बावजूद इसके फिलहाल ये एक ही जगह पर ठहर गया है, जिससे मौसम विज्ञानियों समेत प्रदेश के किसानों की बारिश को लेकर चिंता बढ़ने लगी है।
- मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का घेरा सक्रिय होने के चलते ज्यादातर इलाकों का मौसम बदला हुआ है। इसी के चलते आज राज्य के 45 जिलों में गरज - चमक के साथ आंधी और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
- एक तरफ जहां आधे से ज्यादा राज्य में बारिश का दौर रहेगा, वहीं ग्वालियर-चंबल संभाग में अब भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में आज हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बावजूद इस इलाके में उमस और तपिश बरकरार रहने की बात कही गई है, जबकि दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहने की भी संभावना व्यक्त की गई है।
- अगले 3-4 दिनों में मानसून आगे बढ़ने के आसार
- मौसम विभाग के अनुसार, भले ही मानसून अभी एक जगह पर स्थिर हो गया है, लेकिन बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रहे सिस्टम के चलते आगामी 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ेगा और प्रदेश के बाकी हिस्सों को कवर करते हुए आगे बढ़ेगा। किसानों और आम लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा।
Sources & References
- Source
Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read
1डॉ. यादव ने वादा किया कि इन क्षेत्रों के व्यवसायियों और रहवासियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हर संभव प्रयास करेगी2श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो प्लेन पोल से टकराया:पार्किंग में ले जाते वक्त खंभे में घुसा, आगे का हिस्सा टूटा; सभी यात्री सुरक्षित3मुख्यमंत्री निवास में 101 बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में होंगे शामिल 55 जिलों के 111 स्थानों पर आज आयोजन 4ChatGPT-6 Astra की अफवाहों के बीच ChatGPT, Gemini और Claude हुए डाउन, इंटरनेट पर छिड़ी AI Apocalypse की चर्चा5Happy Krishna Janmashtami Wishes 2026: जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें श्रीकृष्ण के ये खूबसूरत संदेश, Quotes और शुभकामनाएं




