Breaking News

MP के 39 जिलों में बारिश का अलर्ट, 6 मई तक खराब रहेगा मौसम

अगले 24 घंटे प्रदेश के 39 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की अलर्ट है।मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

39 जिलों में बारिश का अलर्ट,
Live UpdateUpdated: 5/3/2026, 10:27:21 AM
Fact Checked

This report has been reviewed.

अगले 24 घंटे प्रदेश के 39 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की अलर्ट है।मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई है। प्रदेशवासियों को गर्मी से आंशिक राहत ही मिली है। वहीं अब मौसम विभाग ने प्रदेश भर में मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। विभाग की ताजा जारी रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटे प्रदेश के 39 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की अलर्ट है। वहीं, शनिवार को भोपाल समेत करीब 30 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्ठि हुई। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक मौसम (MP Weather) खराब रहने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट (अगले 24 घंटे)

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में चलेंगी तेज गति से हवाएं, तूफान की संभावना

50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा।

60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं - शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह

तापमान में और आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को एक बार फिर से प्रदेश का मौसम बदलेगा। इस दौरान तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। तेज बारिश और हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा। इस दौरान लोगों को बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी।

#ग्वालियर-चंबल #बुंदेलखंड #विंध्य #महाकौशल #मध्य क्षेत्र

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read