This report has been reviewed.
जिले में सेहतगंज के समीप रायसेन-भोपाल मार्ग पर हुई बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता तुरंत मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। बस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को प्रशासनिक अमले और नागरिकों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।
- Source




