Trending

BCCI ने भारतीय घरेलू सीजन 2026-27 के शेड्यूल का किया ऐलान, यहां देखें टूर्नामेंट की तारीखों और वेन्‍यू की पूरी लिस्ट

बीसीसीआई की ओर से भारतीय घरेलू सीजन 2026-27 के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। आप यहां टूर्नामेंट की तारीखों और वेन्‍यू की पूरी लिस्ट यहां देख सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार घरेलू सीजन में पुरुष और महिला क्रिकेट में अलग-अलग एज ग्रुप और फॉर्मेट में कुल 1,788 मैच खेले जाने हैं। तय शेड्यूल के अनुसार एक बार फिर रणजी ट्रॉफी दो हिस्सों में खेली जाएगी और दूसरा हिस्सा विजय हजारे ट्रॉफी के खत्म होने के बाद शुरू होगा। वहीं, महिलाओं के लिए सीजन का आगाज सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी से होगा, जो 26 अक्टूबर से 20 नवंबर तक खेली जाएगी। सीनियर महिला वन-डे ट्रॉफी 19 दिसंबर से 10 जनवरी तक खेली जाएगी।

BCCI ने भारतीय घरेलू सीजन 2026-27
Updated: 5/20/2026, 1:25:25 PM
Fact Checked

This report has been reviewed.

#BCCI,#RanjiTrophy ,#IndianCricket ,#DuleepTrophy ,#SyedMushtaqAliTrophy ,#VijayHazare Trophy ,#WomensCricket , #CricketNews , #TeamIndia

बीसीसीआई की ओर से भारतीय घरेलू सीजन 2026-27 के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। आप यहां टूर्नामेंट की तारीखों और वेन्‍यू की पूरी लिस्ट यहां देख सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार घरेलू सीजन में पुरुष और महिला क्रिकेट में अलग-अलग एज ग्रुप और फॉर्मेट में कुल 1,788 मैच खेले जाने हैं। तय शेड्यूल के अनुसार एक बार फिर रणजी ट्रॉफी दो हिस्सों में खेली जाएगी और दूसरा हिस्सा विजय हजारे ट्रॉफी के खत्म होने के बाद शुरू होगा। वहीं, महिलाओं के लिए सीजन का आगाज सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी से होगा, जो 26 अक्टूबर से 20 नवंबर तक खेली जाएगी। सीनियर महिला वन-डे ट्रॉफी 19 दिसंबर से 10 जनवरी तक खेली जाएगी।

सीके नायडू ट्रॉफी भी दो फेज में खेली जाएगी

बता दें कि सीजन की शुरुआत दिलीप ट्रॉफी से होगी, जो 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में खेली जाएगी। इसके बाद श्रीनगर 1 से 5 अक्टूबर तक ईरानी कप होस्ट करेगा। फिर एक हफ्ते बाद रणजी ट्रॉफी एलीट का पहला फेज 11 अक्टूबर से शुरू होगा और 5 नवंबर तक चलेगा। दूसरा फेज 17 जनवरी से 4 फरवरी तक खेला जाएगा। नॉकआउट मुकाबले 9 फरवरी से 3 मार्च के बीच होंगे। प्लेट डिवीजन के लिए दूसरा फेज 20 जनवरी को खत्म होगा और फाइनल 24 से 28 जनवरी के बीच होगा। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी भी दो फेज में खेली जाएगी।

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read