This report has been reviewed.
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन, प्रदेशभर में पसरा शोक, बेटे के विदेश से आने पर होगा अंतिम संस्कारकांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समर्थक उनके निवास स्थान पर एकत्रित हो गए , परिजनों के अनुसार बेटे के विदेश से आनेपर अंतिम संस्कार किया जाएगा |मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का निधन हो गया है। इंदौर के पूर्व विधायक अश्विनी जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे कांग्रेस के कद्दावर नेता थे और पूर्व मंत्री महेंद्र जोशी के भतीजे थे। परिजनों ने बताया कि अश्विनी जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज हृदयगति रुकने से उनकी सांसें थम गईं। कांग्रेस नेता के रूप में मालवा निमाड़ और खासतौर पर इंदौर की राजनीति में उनका खासा वर्चस्व था। अश्विनी जोशी के देहांत पर प्रदेशभर में कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समर्थक उनके निवास स्थान पर एकत्रित हो गए हैं। परिजनों के अनुसार बेटे के विदेश से आनेपर अंतिम संस्कार किया जाएगा।इलाके के दिग्गज नेता महेश जोशी के भतीजे होने व इंदौर की राजनीति में परंपरागत रूप से पारिवारिक दखल होने से अश्विनी जोशी का कांग्रेस में बड़ा प्रभाव थाअश्विनी जोशी इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 से विधायक रहे थे। यहां से वे 5 बार विधानसभा चुनाव लडे जिनमें से 3 बार जीते और 2 बार हारे। कांग्रेस नेता के रूप में क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहे। पूर्व मंत्री और इलाके के दिग्गज नेता महेश जोशी के भतीजे होने व इंदौर की राजनीति में परंपरागत रूप से पारिवारिक दखल होने से अश्विनी जोशी का कांग्रेस में बड़ा प्रभाव था।
- Source




