Updated

भोपाल मास्टर प्लान पर 'सरकार' की हां तो लागू कब?:एक्सपर्ट बोले- 6 महीने लगेंगे; मिक्स्ड लैंड यूज में डायवर्सन के लिए चुकानी होगी कीमत

भोपाल के आवासीय इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सीलिंग की कार्रवाई, रहवासियों के विरोध और सरकार के रुख के बीच 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है।

भोपाल मास्टर प्लान पर 'सरकार' की हां तो लागू कब?:एक्सपर्ट बोले- 6 महीने लगेंगे; मिक्स्ड लैंड यूज में डायवर्सन के लिए चुकानी होगी कीमत
Updated: 9/15/2026, 8:09:59 AM
Fact Checked

This report has been reviewed.

article

उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बंद है। सुरक्षा बलों के जवानों ने करीब 7 हजार यात्रियों को सुरक्षित निकालकर गौरीकुंड की ओर भेज दिया है। फिलहाल 500 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। केदारनाथ धाम के लिए आज से हेलीसेवाएं शुरू हो गई हैं, हालांकि पैदल यात्रा अभी भी रोकी गई है।

वहीं, बिहार में 15 जिलों में 49.67 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य की 5 नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 22 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने यूपी के 72 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। पंजाब के 18 जिलों में आज बारिश की संभावना है।

सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी इलाके में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बाद 28 घरों के 128 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) के मुताबिक, 14 सितंबर को भारी बारिश और बाढ़ के बाद इलाके का दोबारा जायजा लिया गया।

इसके बाद लोगों को रिंबी ग्राम पंचायत केंद्र में शिफ्ट किया गया। सिंगलिटाम में सात प्रभावित परिवारों के लिए राहत केंद्र बनाया गया है। यहां 33 से ज्यादा लोग रह रहे हैं, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राहत की बात यह है कि किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश के चलते अगले 72 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

पंजाब के 18 जिलों में आज बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में आसमान बादलों से घिरा रहेगा। बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब यह सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया।

यूपी में मानसून अभी एक्टिव मोड में है। मंगलवार को प्रदेश के 72 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और 4 लाख की आबादी प्रभावित है। फर्रुखाबाद में गंगा-रामगंगा की बाढ़ से 111 गांव चपेट में हैं। कई गांव टापू बन गए हैं। सड़कों पर नाव चल रही है।

मानसूनी सीजन को अब 15 दिन बाकी बचे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में 88% बारिश ही हुई है। इंदौर, उज्जैन-जबलपुर समेत 37 जिलों में कोटा फुल नहीं हुआ है। भोपाल, ग्वालियर सहित 18 जिले ही आगे निकले हैं। आलीराजपुर में तो कोटे की आधी बारिश भी नहीं हुई, जबकि निवाड़ी में 49% पानी ज्यादा गिर चुका है।

बिहार में बाढ़ की स्थिति अब भी बनी हुई है। 15 जिलों के 575 पंचायतों में करीब 49.67 लाख की आबादी अभी भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। राज्य की 5 नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज भी 20 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। उदयपुर संभाग में 13 सितंबर की रात से 14 सितंबर की शाम 6 बजे तक भारी बारिश हुई।

उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण यात्रा तीसरे दिन भी बंद है। सुरक्षा बलों के जवानों ने करीब 7 हजार यात्रियों को सुरक्षित निकालकर गौरीकुंड की ओर भेजा। अभी केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 500 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं और रास्ते में जगह-जगह घोड़े-खच्चरों के शव पड़े हुए दिख रहे हैं।

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read