Fact Checked
This report has been reviewed.

- भोपाल में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव (सीएस) अनुराग जैन ने अफसरों की लंबी क्लास ली।
- वीडियो कांफ्रेंस में गुरुवार को सीएस और अपर मुख्य सचिवों (एसीएस) ने पिछड़े जिलों के कलेक्टर, कमिश्नर व एसपी से चालान समय पर पेश नहीं करने, एनीमिया से पीडि़त गर्भवती महिलाओं के इलाज में पिछडऩे और स्कूलों में कम दाखिले जैसे विषयों पर सवाल पूछे।
- स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के एसीएस अशोक बर्णवाल ने कलेक्टर शिवम वर्मा से पूछा कि इंदौर में एनीमिया से जूझ रही महिलाओं में से 27 फीसद का ही इलाज क्यों हुआ
- बाकी का क्यों नहीं किया? क्या दिक्कत आ रही थी? कलेक्टर वर्मा को सटीक जवाब देने थे लेकिन वे नियम आधारित बातें करने लगे।
- जिस पर सीएस अनुराग जैन ने कलेक्टर वर्मा को फटकारते हुए कहा कि पहले सवाल सुनो और फिर जवाब दो।
- ऐसा नहीं चलेगा कि जो पूछा जा रहा है वह दिए जा रहे जवाब से मेल न खाए।
- असल में भोपाल, सिंगरौली और इंदौर ने गर्भवती एनीमिक महिलाओं में से क्रमश: 25, 26 व 27 फीसदी का ही बेहतर इलाज किया है। तीनों जिलों की यह स्थिति प्रदेश में सबसे पिछड़ी है।
Sources & References
- Source
Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read
1मुंबई लोकल में युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी का खुलासा2 कलेक्टर पर भड़के एमपी के सीएस अनुराग जैन “पहले सवाल सुनो, फिर जवाब दो” 3भोपाल रेल मंडल में आयोजित हुई बैठक कोविड में बंद ट्रेनें दोबारा चलाएं, हॉल्ट बढ़ाएं ! 4'Welcome To The Jungle' रिलीज: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म सिनेमाघरों में, कॉमेडी के साथ मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स5भारत में Apple ने बढ़ाए Mac, iPad और HomePod के दाम, iPhone की कीमतें फिलहाल नहीं बदलीं




