Updated

कृषि रथ का वर्चुवली शुभारंभ किया जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर जिले के विकासखण्ड सांवेर में कृषि रथ का वर्चुवली शुभारंभ किया। इस कृषि रथ का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकी एवं वैज्ञानिक सलाह देना है। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कृषकों को वर्चुवली संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हित में यह बड़ा अभियान है, इससे किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने हाल ही में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लिये गये निर्णयों की जानकारी भी दी।

कृषि रथ का वर्चुवली शुभारंभ किया जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने
Updated: 5/16/2026, 3:39:13 PM
Fact Checked

This report has been reviewed.

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कृषि रथ का वर्चुवली शुभारंभ किया

इन्दौर

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर जिले के विकासखण्ड सांवेर में कृषि रथ का वर्चुवली शुभारंभ किया। इस कृषि रथ का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकी एवं वैज्ञानिक सलाह देना है। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कृषकों को वर्चुवली संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हित में यह बड़ा अभियान है, इससे किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने हाल ही में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लिये गये निर्णयों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम की शुरूआत में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री सी.एल. केवडा ने बताया कि राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास के निर्देश पर आगामी 10 दिनों के लिये कृषि रथ जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जायेगा। अभियान के तहत किसानों को खरीफ मौसम की क्षेत्रीय फसलों के लिये उन्नत कृषि तकनीक, उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रभावी उपयोग, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, पराली प्रबंधन, कृषि नवाचारों आदि की जानकारी कृषकों को दी जायेगी। साथ ही किसानों से फीडबेक लेकर अनुसंधान को और उपयोगी बनाने की दिशा में कार्य किया जायेगा। श्री केवडा ने बताया कि अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र, आईसीएआर और कृषि महाविद्यालयों के वैज्ञानिक तथा विभागीय अधिकारी गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, एवं कृषि अभियांत्रीकी के मैदानी अधिकारी भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करने हुए श्री भारतसिंह दायजी ने किसानों को बताया की कृषि रथ के माध्यम से दी जाने वाली जानकारी को किसान भाई गंभीरता से ले एवं अपने कृषि में उपयोग करें साथ ई-विकास प्रणाली भी किसानों के हित में है और किसान भाई इसका लाभ अवश्य ले।

इस अवसर पर श्री दिलीप चौधरी, नगर परिषद सांवेर अध्यक्ष श्री संदीप चंगेडिया, श्री तुफानसिंह, श्री सतीश मालवीय, अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति सांवेर श्री विनोद दयाल, जनपद सदस्य श्री पप्पू पटेल, श्री सुरेश सिंह धनखेडी, पूर्व मण्डी अध्यक्ष श्री दयाराम चौधरी, श्री नेमीचंद कारवाल, पार्षद श्री इन्द्रेश चावडा, श्री कमल परमार, श्री नितिन पटेल, श्री मुन्ना चाचू, सरपंच श्री सुभाष चौहान, श्री राहुल सोलंकी श्री राजेश चौधरी आदी प्रतिनिधि तथा विकासखण्ड सांवेर के समस्त कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कृषि विस्तार अधिकारी श्री अरविन्द कुमार चाचरिया ने एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सांवेर श्री राजेश धारे ने आभार व्यक्त किया।

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read