This report has been reviewed.
भिलाई से पहुंची टीम, रंगे हाथ किया गिरफ्तार
रविवार को भिलाई से दो वाहनों में सीबीआई की टीम कुसमुंडा पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
शिकायत के बाद हरकत में आई CBI
रिश्वत की मांग से परेशान खदान कर्मी ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद सीबीआई ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
कार्यालय में मचा हड़कंप
सीबीआई की कार्रवाई के बाद सीएमपीएफ कार्यालय में हड़कंप मच गया। क्लर्क की गिरफ्तारी के बाद पूरे कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।
खदान कर्मियों में खुशी का माहौल
इस कार्रवाई से खदान कर्मियों में खुशी देखी जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और आम कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में पीएफ का पैसा निकालने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले सीएमपीएफ विभाग के एक क्लर्क को सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एसईसीएल कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक बताया जा
- Source




