Updated

कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा ट्विशा शर्मा की मौत का राज खोलेगा पति समर्थ

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने भोपाल कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने भोपाल कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने
Updated: 5/23/2026, 3:35:33 PM
Fact Checked

This report has been reviewed.

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने भोपाल कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने

  • भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को पुलिस ने भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पुलिस ने समर्थ सिंह की 7 दिन की रिमांड मांगी जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए आरोपी समर्थ को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ करेगी और उम्मीद है कि ट्विशा की मौत का सच सबके सामने आएगा। शुक्रवार को जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे आरोपी समर्थ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और फिर वहां से भोपाल पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ भोपाल लेकर आई। शनिवार को कोर्ट में पेश करने से पहले आरोपी समर्थ का जेपी अस्पताल में मेडिकल कराया गया और फिर सीधे पुलिस उसे कोर्ट लेकर पहुंची। कोर्ट के मेन गेट पर मीडिया की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस आरोपी समर्थ को कोर्ट के पीछे के गेट से अंदर ले गई जिसके कारण कुछ देर के लिए कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read