This report has been reviewed.
आशंका जताई जा रही है कि मां शकुंतला और पिता हेमंत बारीक ने आत्महत्या की है हालांकि अभी पीएम रिपोर्ट का इंतजार है

- आशंका जताई जा रही है कि मां शकुंतला और पिता हेमंत बारीक ने आत्महत्या की है हालांकि अभी पीएम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस के अनुसार पिछले कई दिनों से उनके घर का दरवाजा बंद था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को संदेह हुआ
- शुक्रवार को जब किराएदार किराया देने पहुंचे और काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी।
- इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। ऐशबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर पति-पत्नी के शव मिले।
- घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
- विदेश में है बेटा
- पुलिस घर और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि दंपती से आखिरी बार किसने मुलाकात की थी। मृतक 64 वर्षीय हेमंत रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी थे जबकि उनकी पत्नी 62 साल की शकुंतला बारीक कस्तूरबा अस्पताल में नर्स रह चुकी थीं। दोनों का एक बेटा है जोकि परिवार सहित विदेश में रहता है।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा
- थाना प्रभारी संदीप पावर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच के बाद ही दोनों की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
- Source




