This report has been reviewed.
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना इलाके में हुए हत्या के मामले में एचआईवी संक्रमित आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।
- लेकिन, 100 से अधिक लोगों को संक्रमित करने वाला आरोपी अब 11 साल पुराना हत्या का मामला फिर चर्चा में आ गया है। जानकारी मिली है

- जानकारी मिली है कि, साल 2015 में भी आरोपी ने एक 7 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में भी मृतक के परिजन ने पुलिस और पुलिस मुख्यालय को लिखित शिकायत देकर आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
- परिजन ने ये भी आरोप लगाया था कि, उस समय पुलिस ने आरोपी से सिर्फ पूछताछ की थी और फिर उसे छोड़ दिया था।
- अब आरोपी के खिलाफ सामने आए नए मामलों के बाद उस समय की पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। उस समय मिसरोद थाना प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती कार्यरत थे।
आवेदन में ये भी आरोप लगाया गया था कि, अगर दोनों आरोपी बच्चों को टॉफी और पैसों का लालच देकर एकांत स्थान पर ले जाते थे और अश्लील वीडियो दिखाने और अनुचित हरकतें करने जैसी गतिविधियों में शामिल रहते थे। उन्होंने पुलिस से दोनों आरोपियों से सख्ती पूछताछ समेत कार्रवाई मांग की थी।
कार्रवाई होती तो रुक जाते ये अपराध
साइको आरोपी 100 से अधिक लोगों एचआइवी संक्रमित करने के आरोप सामने आने और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की चर्चा के बीच यह पुराना मामला फिर सुर्खियों आ गया है। आरोप है कि, अगर 2015 में शिकायत के आधार पर निष्पक्ष और गहराई से जांच होती तो आरोपी के खिलाफ समय रहते सख्त कार्रवाई की जाती तो बाद के कई अपराध रोके जा सकते थे। थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि, आरोपी अभी जेल में बंद है। पुराने मामले जानकारी आने पर ऊपर के अधिकारी को जानकारी दी गई है। आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस महानिदेशक से की थी शिकायत
परिजन ने उस समय तत्कालीन पुलिस महानिदेशक को आवेदन देकर बताया था कि, 11 अक्टूबर 2015 को उनका सात वर्षीय बेटा जो मिसरोद स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बाद में उसका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। शिकायत में परिवार ने मोहल्ले में रहने वाले एचआईवी संक्रमित आरोपी और उसके साथी नितिन साहू पर बच्चे को बहला - फुसलाकर ले जाने और हत्या करने का संदेह जताया था। परिवार का कहना था कि जिस स्थान से बच्चे का शव मिला, वहां कोई छोटा बच्चा अकेले पहुंच ही नहीं सकता। इसलिए उन्हें पूरा विश्वास था कि किसी ने बच्चे को वहां ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
- Source




