Updated

आज IPL में इतिहास रचने का मौका, सिर्फ तीन छक्‍के लगाते पछाड़ देंगे अभिषेक शर्मा को वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी के पास आज आईपीएल 2026 में इतिहास रचने का मौका है। सिर्फ 3 छक्‍के लगाते ही वैभव एक सीजन में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

आज IPL में इतिहास रचने का मौका, सिर्फ तीन छक्‍के लगाते पछाड़ देंगे अभिषेक शर्मा को वैभव सूर्यवंशी
Updated: 5/17/2026, 9:20:09 AM
Fact Checked

This report has been reviewed.

आज IPL में इतिहास रचने का मौका, सिर्फ तीन छक्‍के लगाते पछाड़ देंगे अभिषेक शर्मा को वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में आज 17 मई को शाम 7.30 से राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) से होगी। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्‍ली जहां करो या मरो वाले मुकाबले में उतरेगी। वहीं, नई ऊर्जा से भरी राजस्थान शुरुआत वाली अपनी लय को वापस पाने और प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने की कोशिश करेगी। ऐसे में सबकी नजर एक बार फिर 15 वर्षीय युवा बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिनके पास आज एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने की ऑल-टाइम लिस्ट में शीर्ष पर पहुंचने का मौका

आईपीएल 2026 में यूथ सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी रखा है। वह इस सीजन में अब तक 40 छक्के लगा चुके हैं। आज उनके पास आईपीएल के एक एडिशन में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने की ऑल-टाइम लिस्ट में शीर्ष पर पहुंचने का मौका है। फिलहाल ये रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है, जब उन्‍होंने 2024 में 42 छक्‍के लगाए थे। वैभव आज तीन छक्‍के लगाते ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read