Fact Checked
This report has been reviewed.

आग लगने के बाद शोरूम के ऊपर बने होमस्टे में ठहरे करीब 20 इंदौर के EV शोरूम में लोग धुएं के बीच फंस गए। उन्हे दूसरी बिल्डिंग से सीढ़ी लगाकार रेस्क्यू किया गया।
- ऊपर की तरफ फंसे लोग, रहवासियों ने दिखाई तत्परता
- जानकारी के अनुसार सुबह रहवासियों ने बिल्डिंग से घना धुआं निकलते देखा। धुआं लगातार ऊपर की ओर फैल रहा था और होमस्टे में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे। स्थिति गंभीर होती देख स्थानीय लोग खुद ही रेस्क्यू में जुट गए। उन्होंने आसपास से सीढ़ियां और रस्सियां जुटाई और बिल्डिंग के कांच तोड़ना शुरू कर दिए ताकि धुआं बाहर निकल सके। कांच टूटते ही अंदर भरा धुआं बाहर निकलने लगा और फंसे लोगों को कुछ राहत मिली। इसके बाद रहवासियों ने सीढ़ियों के सहारे लोगों को नीचे उतारना शुरू किया। शुरुआती प्रयास में कई लोग सुरक्षित बाहर आ गए। घटना के दौरान पास की मल्टी में रहने वाले लोग भी मदद के लिए आगे आए। रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते बचाव शुरू नहीं किया जाता तो हालात गंभीर हो सकते थे। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी नरेंद्र ने भी बचाव अभियान में भूमिका निभाई।
Sources & References
- Source
Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read
1FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन बना नया विश्व चैंपियन, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जीता दूसरा खिताब2दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़, संसद मार्च से पहले सुरक्षा बढ़ी3भोपाल में साइबर फ्रॉड का अजब पेतरा लकी ड्रॉ में SUV जीतने का दिया झांसा, ठग लिए 9.55 लाख,4भोपाल में संदिग्ध मांस से भरा ऑटो पकड़ा गया, गौमांस होने का दावा; पुलिस ने जांच के लिए भेजे सैंपल5Rohit Sharma Retirement Rumours: रोहित शर्मा पर दबाव की खबरों पर टीम इंडिया का जवाब, बल्लेबाजी कोच ने कही बड़ी बात




