This report has been reviewed.
सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में हिस्सा लेंगे।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आयोजित हो रहे है ध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक।
कुल चार राज्यों के सीएम इस बैठक में होंगे शामिल।
: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और मध्य क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में
मध्य प्रदेश सहित उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य हिस्सा लेंगे, जो परिषद में शामिल हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार इस बैठक की मेज़बानी कर रही है।
चार राज्यों के सीएम बैठक में शामिल
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के मध्य तथा राज्यों के बीच आपसी मामलों पर विचार-विमर्श कर उनके सौहार्दपूर्ण निपटारा करना है।बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल ।
मंगलवार को आयोजित होगी बैठक
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक मंगलवार 19 मई, 2026 को प्रात: 11 बजे से बस्तर, छत्तीसगढ़ में होगी। बैठक में परिषद के सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्यगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। गौरतलब है परिषद की पिछली बैठक गत वर्ष जून माह में वाराणसी में हुई थी।
- Source




