Updated

भोपाल के हमीदिया अस्पताल से कैदी ने की भागने की कोशिश, 4th फ्लोर के टॉयलेट से पाइप के सहारे उतरा, पुलिस ने दबोचा

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती उम्रकैद का एक कैदी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।

उम्रकैद की सजा काट रहा है कैदी
Updated: 9/19/2026, 7:35:19 AM
Fact Checked

This report has been reviewed.

article
  • हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती उम्रकैद का एक कैदी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।
  • गुरुवार रात पेट दर्द और शौच की शिकायत के बाद पुलिसकर्मी उसे अस्पताल की चौथी मंजिल स्थित टॉयलेट लेकर गए थे।
  • कैदी के अंदर जाने के बाद जवान बाहर खड़े रहे।
  • करीब 15 मिनट तक वह बाहर नहीं आया तो पुलिसकर्मियों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
  • इसके बाद संदेह होने पर टॉयलेट का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कैदी नहीं मिला, जबकि खिड़की खुली हुई थी।
  • पुलिसकर्मियों को आशंका हुई कि कैदी खिड़की के रास्ते पाइप के सहारे नीचे उतरा है। इसके बाद अस्पताल परिसर में उसकी तलाश शुरू की गई।
  • पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
  • तलाशी के दौरान कैदी ग्राउंड फ्लोर के पास पाइप लाइन के एक कोने में छिपा मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जेल प्रबंधन को दी।
  • मामले में कोहेफिजा पुलिस ने कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • उम्रकैद की सजा काट रहा है कैदी
  • पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया कैदी सचेन्द्र उर्फ सचिन राजपूत केंद्रीय जेल नर्मदापुरम में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इलाज के लिए उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद उसने भागने की कोशिश की। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उसने भागने के लिए खिड़की और पाइप तक पहुंचने का रास्ता कैसे बनाया।

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read