Breaking News

नागौद राजघराने की बहू ने खड़े होकर पति को पिटवाया! फटे कपड़ों में दिखे ‘राजा साब’, फिर कथित प्रेमिका ने चलाईं गोलियां

नागौद राजघराने की परमनिया गढ़ी पर हुए फायरिंग केस में सामने आया नया मोड़, विवाद के वीडियो आए सामने, वीडियो में रुपेन्द्र सिंह के मारपीट होती आ रही नजर।

नागौद राजघराने की बहू ने खड़े होकर पति को पिटवाया! फटे कपड़ों में दिखे ‘राजा साब’, फिर कथित प्रेमिका ने चलाईं गोलियां
Live UpdateUpdated: 6/13/2026, 3:05:01 PM
Fact Checked

This report has been reviewed.

article

नागौद राजघराने की परमनिया गढ़ी पर हुए फायरिंग केस में सामने आया नया मोड़, विवाद के वीडियो आए सामने, वीडियो में रुपेन्द्र सिंह के मारपीट होती आ रही नजर।

  • पत्नी ने भाई-बेटे से पिटवाया- रुपेन्द्र सिंह

रुपेन्द्र सिंह ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष पत्रिका के सामने रखा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को लगभग सवा तीन बजे वे अपनी गढ़ी के पोर्च में बैठे हुए थे। तभी मेरी पत्नी योगिता सिंह, पत्नी के भाई नागेन्द्र सिंह राठौर, बेटे प्रिथु देव सिंह सहित तीन अज्ञात लोग गढ़ी के पीछे स्थित पेट्रोल पंप की ओर से आए। इन्होंने आते ही पीछे से मेरे सिर पर वार किया, जिससे मेरा चश्मा टूट गया। अचानक हुए हमले से हड़बड़ाकर मैंने गाली देकर पूछा कि कौन है? इसके बाद दो लोगों ने मुझे दबोच लिया। मुझे पोर्च से उठाकर अंदर गैलरी पर ले गए। वहां जो फोटो लगी हुईं थीं उन्हें निकाल-निकाल कर मुझे मारना शुरू कर दिया। पूरा फर्श टूटे हुए कांचों से भर गया था, सिर से खून बहने लगा था।

सतना जिले के नागौद राजघराने की परमनिया गढ़ी में हुई फायरिंग (Nagod Royal Family shooting case) की घटना पूरे जिले में चर्चाओं का विषय बनी हुई है। गोली लगने से घायल हुईं राजपरिवार की बहू योगिता सिंह (Yogita Singh) अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है और घटना से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें राजघराने के सदस्य रुपेन्द्र सिंह के साथ मारपीट होती नजर आ रही है। मारपीट में उनके कपड़े तक फट गए हैं और खून बहता भी दिख रहा है।

  • आत्मरक्षा में चलाई गोली- रुपेन्द्र सिंह

रुपेन्द्र सिंह के मुताबिक मेरे साथ हो रही मारपीट को देख सुनीता अंदर से बाहर आने लगी। यह देख योगिता के भाई और अन्य लोगों ने उसे बाहर नहीं आने को कहा और गाली देने लगे। तभी ग्रैंड फादर की बड़ी तस्वीर लगी थी, उसे निकाल कर फिर से मुझ पर हमला किया, फोटो का कांच काफी मोटे थे, जिससे खून और ज्यादा बहने लगा। यह देख सुनीता ने चिल्लाया कि दादा भाई को छोड़ दीजिए, इस पर फिर सुनीता के साथ गाली गलौज करने लगे और मुझे मारने लगे। स्थिति ज्यादा बिगड़ती देख सुनीता ने कमरे के अंदर से हवाई फायर करने शुरू कर दिए। तीन गोलियां दीवार पर लगीं, चौथी गोली दीवार से टकराकर पत्नी को जा लगी। इस दौरान तक पुलिस भी पहुंच गई थी, उन्होंने घटनास्थल भी देखा है। पत्नी और उनके साथ आए लोगों ने मेरा मोबाइल भी छीन लिया है। इस घटनाक्रम के बाद एमएलसी कराई है और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read