This report has been reviewed.
मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'लाड़ली बहना योजना' की 39वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी और खुशखबरी सामने आई है।

बता दें कि इस बार लड़ली बहना योजना की किस्त बहुत खास है क्योंकि सरकार ने इस बार बहनों को रक्षाबंधन का अतिरिक्त तोहफा भी दिया है। इस बार राज्य सरकार ने लाभार्थियों के बैंक खातों में निर्धारित 1500 रुपये की जगह पूरे 1750 रुपये की राशि ट्रांसफर की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में मां शारदा के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में योजना की 39वीं किस्त सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। अल्लाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त बहनों के खातों में भेजी।
सरकार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को 250 रुपये का विशेष शगुन उपहार के रूप में दिया। इस तरह कुल 1750 रुपये सीधे महिलाओं के खातों में भेजे गए हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि आप अपने खाते में आए इस पैसे का स्टेटस घर बैठे कैसे आसानी से चेक कर सकते हैं।
- Source




