This report has been reviewed.

यह भारत का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है। अभिषेक वर्मा ने 28 बॉल पर 61 और तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए।
जवाब में पाकिस्तानी टीम ने एक ओवर में बिना नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। कप्तान साहिबजादा फरहान और सदाकत माज क्रीज पर हैं।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पिछला रिकॉर्ड 192/5 का था, जो भारत ने 2012 में अहमदाबाद में बनाया था।
तिलक वर्मा 51 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने शिवम दुबे (27 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 30 बॉल पर 62 रन की साझेदारी की।
ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 7 छक्कों के सहारे 61 रन की पारी खेली। जबकि, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 15 रन बनाए। उन्होंने दो छक्के लगाए।
आखिरी ओवर में विकेट, 16 रन भी बने
भारतीय पारी के आखिरी ओवर की पहली बॉल पर विकेट गिरा। यहां पर शिवम दुबे 27 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में तिलक वर्मा ने दो छक्के और एक चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। इस ओवर में 16 रन बने।
सईम अयूब के ओवर में चार बाउंड्री, शिवम ने 2 छक्के मारे
सईम अयूब के ओवर में 4 बाउंड्री लगी। शिवम दुबे ने शुरुआती दो बॉल पर लगातार दो छक्के मारे। उसके बाद एक चौका भी लगाया। ओवर की 5वीं बॉल पर तिलक वर्मा ने चौका मारा। सईम अयूब के इस ओवर से 23 रन आए।
तिलक वर्मा ने लगातार दो छक्के लगाए
भारतीय पारी के 18वें ओवर में तिलक वर्मा ने लगातार दो छक्के लगाए। उन्होंने इस ओवर की पहली बॉल पर चौका लगाया। इस ओवर से 18 रन आए।
भारत का स्कोर 150 पार हुआ
17वें ओवर में भारत ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। शिवम दुबे ने अबरार अहमद की गेंद पर चौका लगाकर टीम स्कोर 154 रन पहुंचा दिया
अबरार अहमद ने श्रेयस अय्यर को आउट किया
15वें ओवर की पहली बॉल पर भारत ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर अबरार अहमद ने श्रेयस अय्यर को साहिबजादा फरहान के हाथों कैच कराया।
अय्यर ने शॉर्ट गेंद पर इनसाइड-आउट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे कवर पर चली गई। अय्यर 21 रन बनाकर आउट हुए।
ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट
भारत ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा विकेट गंवाया। ईशान किशन 18 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अराफात मिन्हास ने बोल्ड कर दिया। ईशान गेंद की धीमी टर्न को समझ नहीं सके और पुल शॉट खेलने गए। गेंद बल्ले को चकमा देकर स्टंप्स से जा टकराई।
भारत का स्कोर 100 पार हुआ
9वें ओवर में भारत ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ईशान किशन ने अबरार अहमद की आखिरी बॉल पर चौका लगाकर टीम स्कोर 100 पार पहुंचाया। उन्होंने पहली गेंद पर भी बाउंड्री लगाई।
अभिषेक शर्मा फिफ्टी लगाकर आउट, स्टंपिंग हुए
भारतीय टीम ने 8वें ओवर में तीसरा विकेट गंवा दिया है। यहां पर अभिषेक शर्मा 28 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अराफात मिन्हास ने विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों स्टंपिंग कराया।
पावरप्ले में भारत का स्कोर 81/2, अभिषेक की फिफ्टी पूरी
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही है। टीम ने दो विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में दो छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने फिफ्टी भी पूरी कर ली है।
सईम अयूब से 2 कैच छूटे, अभिषेक-अय्यर को जीवनदान
5वें ओवर में पाकिस्तान के सईम अयूब से दो कैच ड्रॉप हुए। इससे भारत के अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर को जीवनदान मिला।
चौथे ओवर में भारतीय टीम ने दूसरा विकेट भी गंवा दिया है। इसी ओवर में टीम ने 50 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
5वीं बॉल पर अहमद दानियाल ने संजू सैमसन को अराफात मिन्हास के हाथों कैच कराया। संजू 4 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए।
वैभव सूर्यवंशी आउट, अयूब ने कैच आउट कराया
तीसरे ओवर की पहली बॉल पर भारत ने पहला विकेट गंवा दिया है। सईम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को उस्मान खान के हाथों कैच कराया।
वैभव रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में गेंद को अंडर-एज कर बैठे। उस्मान ने पहले गेंद गंवाई, लेकिन कुछ जद्दोजहद के बाद कैच पकड़ लिया।
दूसरे ओवर में 24 रन आए, वैभव-अभिषेक ने 3 छक्के लगाए
भारतीय पारी के दूसरे ओवर में 24 रन आए। इस ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने 2 और अभिषेक ने एक छक्का लगाया। आखिरी बॉल पर एक चौका भी आया।
मैच शुरू, पहले ओवर में 4 रन ही बने
भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच शुरू हो गया है। भारतीय ओपनर्स पहले ओवर में बाउंड्री नहीं लगा सके। सईम अयूब के ओवर से महज 4 रन आए।
क्रिकेट: भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर पहुंचे। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। TV तस्वीरों के मुताबिक, टॉस के दौरान दोनों कप्तानों के बीच हाथ मिलाते हुए नहीं देखा गया।
भारत ने 17 टी-20 में 13 बार पाकिस्तान को हराया
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 17 टी-20 मैच खेले गए हैं। भारत ने 13 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 3 मैच अपने नाम किए। एक मुकाबला टाई रहा था।
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में 21 गेंद पर 38 रन बनाए
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 21 गेंद पर 38 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा ईशान किशन ने नाबाद 80 रन बनाए। उन्होंने 173.91 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह के कंधो पर होगी। उन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट चटकाए। अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने भी 2-2 विकेट लिए थे।
फरहान की भारत के खिलाफ 2 फिफ्टी
पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ 4 टी-20 मैचों में 2 अर्धशतक लगाए हैं। वे टी-20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं।
बल्लेबाजी में टीम को अब्दुल समद से भी उम्मीदें होंगी। उन्होंने सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 15 गेंद पर नाबाद 30 रन बनाए थे। गेंदबाजी में सुफयान मुकिम ने 3 विकेट लिए थे।
निशिन में आज बारिश की 10% संभावना
निशिन में शनिवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना करीब 10% है। तापमान अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
सेमीफाइनल में पिच से टर्न और बाउंस मिला था। फाइनल में भी गेंदबाजों को इसी तरह की मदद मिलने की संभावना है।
श्रीलंका ने मेंस क्रिकेट का ब्रॉन्ज मेडल जीता
श्रीलंका ने मेंस क्रिकेट का ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उसने टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 63 रन से हराया। श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए। फिर बांग्लादेश को 17.3 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट कर दिया। थारिंदु रत्नायके ने 65 रन बनाए। उन्हें 2 विकेट भी मिला।
- Source




