Updated

भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM का संवाद:कार्यक्रम में पेरफ़ॉर्मेंस दे रहे जुबिन; 15-29 साल के 1.41 करोड़ यंगस्टर्स, 2028 में 26% वोटर यही

भोपाल में मंगलवार को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में 20 हजार युवाओं से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संवाद करेंगे।

देश में 15-29 साल के 36.74 करोड़ युवा, आबादी का 26%
Updated: 10/6/2026, 7:11:12 AM
Fact Checked

This report has been reviewed.

article

रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप और नई तकनीकों में करियर की संभावनाओं पर केंद्रित इस कार्यक्रम में 17 सरकारी विभाग और विभिन्न संस्थाएं शामिल होंगी।

यह कार्यक्रम इसलिए भी खास है, क्योंकि प्रदेश में 18-29 साल के करीब 1.41 करोड़ ऐसे युवा हैं, जिनकी चुनाव में अहम भूमिका है। यानी विधानसभा चुनाव में वोटर के रूप में इसकी भागीदारी 26% के करीब है। 2028 के विधानसभा चुनाव में यह वर्ग बड़ा असर डाल सकता है।

देश में 15-29 साल के 36.74 करोड़ युवा, आबादी का 26% सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में देश में 15-29 साल की उम्र के करीब 36.74 करोड़ युवा हैं। यानी कुल आबादी का करीब 26% युवाओं की हिस्सेदारी है। 2029 के लोकसभा चुनाव में यही वोटर होंगे। इसीलिए राजनीतिक दल Gen-Z और युवा वोटर्स तक पहुंच बढ़ा रहे हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देश के कुल मतदाताओं में 18-29 साल के वोटरों की हिस्सेदारी 22.78% थी। यानी लगभग हर 4 में से एक वोटर जेन-जी है। देश में हर चौथा वोटर जेन-जी मंगलवार को हो रही कॉन्क्लेव में युवाओं को नौकरी के विकल्पों के साथ स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने पर भी जोर रहेगा। मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर और सेडमैप की ओर से स्टार्टअप, कौशल विकास और नवाचार से जुड़ी गतिविधियां प्रदर्शित की जाएंगी। नवोदित उद्यमी अपने उत्पाद और नए विचार भी प्रदर्शित करेंगे। इससे युवा यह समझ सकेंगे कि किसी विचार को उत्पाद में बदलकर उसे कारोबार का रूप कैसे दिया जा सकता है। 17 विभाग एक मंच पर बताएंगे अवसर कॉन्क्लेव में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, श्रम, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, परिवहन, आयुष, पुलिस और साइबर सुरक्षा समेत 17 विभाग शामिल होंगे।

पुलिस विभाग की ओर से साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता और जन-सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियां भी होंगी। इससे युवाओं को रोजगार और करियर के साथ नागरिक सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी भी मिलेगी।

जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे देंगे प्रस्तुति करियर और रोजगार से जुड़े सत्रों के साथ युवाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल और मुंबई का कबीर कैफे प्रस्तुति देंगे। इससे कॉन्क्लेव में करियर, कौशल और उद्यमिता के साथ मनोरंजन का भी इंतजाम रहेगा।

CM मोहन यादव यूथ कॉन्क्लेव में पहुंचे सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंच चुके हैं। वे यहां 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप और नई तकनीकों में करियर की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इसमें 17 सरकारी विभाग और विभिन्न संस्थाएं शामिल हैं।

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read
1भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM का संवाद:कार्यक्रम में पेरफ़ॉर्मेंस दे रहे जुबिन; 15-29 साल के 1.41 करोड़ यंगस्टर्स, 2028 में 26% वोटर यही2इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा द्वारा अपने 75 वर्षीय दादा की क्रिकेट बैट से हमला कर हत्या करने का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है।324 साल बाद लड़कों से आगे भारत की लड़कियां:4 गोल्ड ज्यादा जीते; हॉकी का ओलिंपिक टिकट मिला, 5 पॉइंट में एशियन गेम्स का एनालिसिस4MP Ayushman Yojana: 8 अक्टूबर से प्राइवेट अस्पतालों का बहिष्कार, बकाया भुगतान और NABH नियम पर विवाद5टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर:एशियाड फाइनल में 6 विकेट पर 211 रन बनाए, अभिषेक-तिलक की फिफ्टी