This report has been reviewed.
वहीं, अशोका गार्डन क्षेत्र से भी जूलस निकल रहा है। इनमें बड़ी संख्या में समाज के लोग हिस्सा ले रहे हैं।

जुलूस इतवारा मस्जिद से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए पीरगेट पहुंचेगा और इमामी गेट पर इसका समापन होगा। जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के दल भी शामिल होंगे। अखाड़ों की ओर से पारंपरिक कला और शौर्य प्रदर्शन किए जाएंगे।
आयोजकों के मुताबिक, यह आयोजन भोपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत और आपसी सद्भाव को सामने रखने का माध्यम होगा।
अलग-अलग जुलूसों को एक मंच पर लाने की अपील
कमेटी के संरक्षक शमशुअल हसन बल्ली ने कहा कि अलग-अलग स्थानों से आने वाले जुलूसों का समापन इमामी गेट पर एक साथ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कमेटी सभी सामाजिक और मुस्लिम संगठनों से साथ आने की अपील करती है।
राजनीतिक हस्तक्षेप से कमेटी को आपत्ति है और जुलूस को सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द का मंच बनाए रखना उद्देश्य है।
अशोका गार्डन क्षेत्र में भी निकल रहा जुलूस
मिलाद-उन-नबी के मौके पर अशोका गार्डन से भी जुलूस की शुरुआत हुई है। इसमें समाज के वरिष्ठजनों के साथ बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
जुलूस के लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट किए
भोपाल में दो अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकाले जा रहे हैं। इसे देखते हुए नगरीय यातायात पुलिस ने पुराने और नए शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की है। मंगलवारा क्षेत्र के चल समारोह के लिए दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक और अशोका गार्डन क्षेत्र के लिए दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक जरूरत के अनुसार यातायात बदला जाएगा।
जुलूस के दौरान भारत टॉकीज से सेंट्रल लाइब्रेरी-इतवारा और छावनी रोड-मंगलवारा थाना की ओर जाने वाले मार्ग, काली मंदिर तलैया से बुधवारा-कोतवाली-इब्राहिमपुरा की ओर जाने वाला रास्ता और मोती मस्जिद से बुधवारा की ओर जाने वाला मार्ग जरूरत के अनुसार डायवर्ट रहेगा।
जुलूस मोती मस्जिद और पीरगेट पहुंचने पर संबंधित मार्गों पर भी यातायात परिवर्तित किया जाएगा। मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के साथ अनुमति प्राप्त वाहन और सिटी बसों का जुलूस मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
इन रास्तों से निकल सकेंगे वाहन
रॉयल मार्केट से तीन मोहरा, भोपाल टॉकीज और हमीदिया रोड होते हुए वाहन चल सकेंगे। इसके अलावा मोती मस्जिद, रेतघाट, कमला पार्क और पॉलीटेक्निक चौराहा होकर भी आवागमन किया जा सकेगा। नादरा बस स्टैंड से अल्पना तिराहा, संगम तिराहा, सब्जी मंडी, ओवरब्रिज, बजरिया तिराहा और 80 फीट रोड होकर नए शहर की ओर जाने वाले वाहन निकल सकेंगे।
नए शहर, न्यू मार्केट और मैदा मिल की ओर से आने वाले वाहन कमला पार्क, रेतघाट, सदर मंजिल, रॉयल मार्केट, तीन मोहरा, शाहजहांनाबाद थाना तिराहा और हमीदिया रोड होते हुए पुराने शहर और मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जा सकेंगे।
तलैया थाना-काली मंदिर की ओर से बुधवारा और भारत टॉकीज जाने वाले वाहन लिली टॉकीज चौराहा, जिंसी चौराहा और पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से जा सकेंगे।
अशोका गार्डन का जुलूस जिंसी चौराहे पर होगा समाप्त
अशोका गार्डन क्षेत्र का चल समारोह अशोका गार्डन से शुरू होकर पुष्प नगर पुलिया, नूतन नगर रोड, ऐशबाग रोड, सोनिया कॉलोनी चौराहा, दुर्गा धाम मंदिर रोड, अशोका गार्डन थाना, परिहार चौराहा, मंडी चौराहा और प्रभात चौराहा होते हुए सुभाष नगर ओवरब्रिज से गुजरेगा। इसके बाद स्लाटर हाउस के सामने से जिंसी चौराहा पहुंचकर जुलूस समाप्त होगा।
जुलूस परिहार चौराहा पहुंचने पर प्रभात की ओर से आने वाले वाहनों को आईटीआई की ओर डायवर्ट किया जाएगा। प्रभात चौराहा प्रभावित होने पर सुभाष फाटक और परिहार चौराहा की ओर से वाहन अशोका गार्डन और पंजाब बाग होकर निकल सकेंगे।
सुभाष नगर ओवरब्रिज पर जुलूस पहुंचने के दौरान प्रभात चौराहा, एसबीआई तिराहा और जिंसी की ओर से आने वाले वाहनों को तलैया, लिली चौराहा और कंट्रोल रूम होकर निकाला जाएगा।
- Source




