Updated

मेरिट में चयन फिर भी जॉइनिंग नहीं: थालियां बजाकर सड़क पर बैठे वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थी, भोपाल में किया चक्काजाम

परीक्षा पास कर मेरिट में चयन के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों ने भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर चक्काजाम किया। थालियां बजाकर विरोध जताया और नियुक्ति-जॉइनिंग शुरू करने की मांग की। आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी है।

सैकड़ों अभ्यर्थी सड़क के बीच बैठ गए और थालियां बजाकर सरकार से नियुक्ति शुरू करने की मांग की।
Updated: 10/7/2026, 2:44:16 PM
Fact Checked

This report has been reviewed.

article

परीक्षा पास कर मेरिट में जगह बनाने के बावजूद नियुक्ति और जॉइनिंग नहीं मिलने से नाराज प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के अभ्यर्थियों ने बुधवार को भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सैकड़ों अभ्यर्थी सड़क के बीच बैठ गए और थालियां बजाकर सरकार से नियुक्ति शुरू करने की मांग की। अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं हुए। अभ्यर्थियों का यह आंदोलन लगातार तीसरे दिन जारी है। दिनभर तेज धूप में प्रदर्शन करने के बाद कई अभ्यर्थियों को रात भी खुले आसमान के नीचे गुजारनी पड़ रही है। प्रदर्शन स्थल पर कुछ अभ्यर्थी बच्चों के साथ भी मौजूद हैं। अभ्यर्थियों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। भीड़ में युवती का पैर दबा, आईपीएस ने पिलाया जूस

प्रदर्शन के दौरान भीड़ में एक युवती का पैर दब गया। इसी दौरान प्रोबेशनर आईपीएस मिनी शुक्ला जूस लेने दुकान पर पहुंचीं। उन्होंने युवती को जूस पिलाया। मौके पर मौजूद अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ और गर्मी के कारण परेशानी की स्थिति बनी। आश्वासन मिला, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है। उनके मुताबिक, 16 सितंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभिषेक सिंह से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित प्रकरणों का मुद्दा उठाया था और जल्द निराकरण का आश्वासन मिला था। अभ्यर्थियों का दावा है कि इसके बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ।

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read
1मेरिट में चयन फिर भी जॉइनिंग नहीं: थालियां बजाकर सड़क पर बैठे वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थी, भोपाल में किया चक्काजाम2 सफाईकर्मियों की प्रमुख मांगें • कर्मचारियों का नियमितीकरण: प्रदर्शनकारियों की सबसे बड़ी मांग है कि नगर निगम में लंबे समय से कार्यरत 3मोदी 50 मिनट में 6 बार बोले-वी विल डू इट:कहा- भारत के विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा; बतौर PM-CM 25 साल पूरे, रिकॉर्ड बनाया4भोपाल के वर्ल्ड क्लास स्टेशन पर भैंसें, VIDEO:शताब्दी ट्रेन खड़ी थी, यात्रियों की आवाजाही के बीच घूमती रहीं; प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह गोबर किया5भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM का संवाद:कार्यक्रम में पेरफ़ॉर्मेंस दे रहे जुबिन; 15-29 साल के 1.41 करोड़ यंगस्टर्स, 2028 में 26% वोटर यही