Updated

एमपी में डॉक्टर बनना अब और भी महंगा, 10% बढ़ गई फीस

पिछले साल के मुकाबले इस साल के शेक्षणिक सत्र में आने वाले छात्रों को एमपी के निजी कॉलेजों में 1.58 लाख रुपए अधिक फीस चुकानी होगी।

सरकारी कॉलेज में फीस 1.14 लाख ही रहेगी
Updated: 8/22/2026, 7:18:40 AM
Fact Checked

This report has been reviewed.

article

मध्य प्रदेश में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अब निजी मेडिकल कॉलेजों से पढ़ाई करना अब और भी महंगा पड़ेगा। प्रदेश में एमबीबीएस की फीस में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। निजी कॉलेजों में सालाना फीस अब 18.08 लाख रुपए तक पहुंच गई है। यानी पिछले साल के मुकाबले छात्रों को 1.58 लाख रुपए ज्यादा देने होंगे। हालांकि, राहत की बात ये है कि, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। लेकिन, जैसा की भी जानते हैं कि, सरकारी कॉलेजों में एविलेबिल सीट्स के हिसाब से कटऑफ नंबर लाने वाले को ही ये लाभ मिलेगा।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की वार्षिक फीस 1.14 लाख रुपए ही रहेगी।

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (डीएमई) की ओर से जारी नई फीस संरचना के अनुसार निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस पिछले साल के 16.50 लाख रुपए से बढ़कर 18.08 लाख रुपए कर दी गई है।

इसमें 25 हजार रुपए कॉशन मनी भी शामिल है।

प्रदेश के 20 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सालाना फीस में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इन कॉलेजों के छात्र - छात्राओं को पिछली साल की तरह इस शेक्षणिक सत्र के लिए भी एक लाख रुपए ट्यूशन फीस और 14 हजार रुपए कॉशन मनी के रूप में यानी कुल 1.14 लाख रुपए जमा कराने होंगे। निजी और सरकारी कॉलेजों की फीस में अंतर अब भी कई गुना अधिक है।

एनआरआई कोटे में 53.5 लाख, बीडीएस की फीस भी बढ़ी

यही नहीं, इसके अलावा एनआरआई कोटे से एमबीबीएस करना भी इस साल से महंगा हो गया है। विभिन्न निजी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे की फीस 33.9 लाख से 53.5 लाख रुपए तक पहुंच गई है। पिछले साल ये करीब 49 लाख रुपए तक थी। यानी कुछ कॉलेजों में फीस में कई लाख रुपए का अंतर आया है। यही नहीं, इसके अलावा राज्य के निजी कॉलेजों में बीडीएस की फीस भी करीब 8 फीसदी तक बढ़ाई गई है। आपको बता दें कि, नई फीस नीट यूजी 2026-27 काउंसलिंग में लागू की जाएगी।

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read