Updated

एमपी में बिगड़ने वाला है मौसम, 9 जिलों में आज मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने आज पूर्वी एमपी में तेज बारिश की संभावना जताई है। जबकि, अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश के आसार इन जिलों में हुई बारिश
Updated: 8/5/2026, 7:22:51 AM
Fact Checked

This report has been reviewed.

मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में फिलहाल मानसूनी बारिश पर ब्रैक लगा हुआ है। हालांकि, बीते 24 घंटों के दौरान सूबे के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश तो दर्ज की गई, लेकिन अधिकतर जिलों में बारिश ना होने से संबंधित क्षेत्रों के लोग गर्मी और उमस से परेशान होते नजर आए। राजधानी भोपाल में दिनभर धूप और बादल आते - जाते रहे। कुछ जगह हल्की फुहार पड़ी, लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी।

article

फिलहाल, मौसम विभाग का कहना है कि, बुधवार यानी आज प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है।

वहीं बाकी इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। लोगों को मौसम को देखते हुए जरूरी सावधानी रखने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तेज बारिश की संभावना है। मुख्य रूप से पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश या फुहार पड़ सकती है।

बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 42 मिलीमीटर बारिश छतरपुर के नौगांव में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा ग्वालियर में 37 मिलीमीटर, सिवनी में 18 मिलीमीटर, रीवा में 12 मिलीमीटर और उज्जैन में 11 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा दतिया, धार, इंदौर, जबलपुर, खजुराहो, नरसिंहपुर और सतना में भी बारिश दर्ज की गई।

मौसम बदलने की वजह क्या है?

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बने चक्रवाती सिस्टम और उत्तर प्रदेश की ओर से गुजर रही मानसूनी लाइन की वजह से मौसम बदला है। इसी कारण उत्तर और पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश हुई। वहीं पश्चिमी और बीच के इलाकों में हवा में नमी रहने से हल्की बारिश और फुहारें देखने को मिलीं।

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read