Fact Checked
This report has been reviewed.
एमपी में भोपाल शहर के कटारा हिल्स स्थित जिस आदिवासी कन्या छात्रावास में 12वीं और जेईई की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, उसी छात्रावास में दस महीने पहले ही 17 साल की एक और लड़की ने आत्महत्या की थी।

- अब एक बार फिर ऐसी घटना से छात्रावास की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे है।
- बीते दिन बेटी के सुसाइड की जानकारी मिलते ही परिवार करीब 400 किमी. दूर अलीराजपुर से भोपाल पहुंचा।
- पुलिस द्वारा सारी जांच करने के बाद दर्शन की डेडबॉडी को परिवार को सौंपा गया।
- घर वालों का बेटी को इस हालते में देखकर रो-रो कर बुरा हाल था। वे बार-बार यहीं कह रहे थे कि ऐसा क्यों किया।
- बाद में परिवार के द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ बेटी के अंतिम संस्कार की प्रकिया की गई।
- हॉस्टल में पहले भी हो चुका घटना
- बताया जा रहा है कि कटारा हिल्स स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास लगातार दूसरा मामला सामने आने से विवाद पढ़ गया है। यहां दस महीने पहले ही 17 साल की ही वंदना मरकाम ने आत्महत्या की थी। वो बालाघाट की निवासी थी। वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी और एमपी नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वंदना के सुसाइड केस में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, जिससे आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका था।
- पुलिस को जानकारी मिली थी कि वंदना दीपावली के बाद 26 अक्टूबर 2025 को अपने घर से छात्रावास लौटी थी। छात्रावास की वार्डन के अनुसार उसने पेट में संक्रमण का हवाला देकर उस दिन कोचिंग से छुट्टी ली थी। बाद में उसकी रूम पार्टनर और अन्य छात्राओं ने कमरे में उसका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
- अब एक बार फिर ऐसी घटना से छात्रावास की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे है। छात्राओं के परिजनों द्वारा मांग की जा रही है कि इस मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोषी पाए जाएं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। एक भी छात्र की जान लापरवाही की भेंट नहीं चढ़नी चाहिए। इस बार न्याय चाहिए।
- ये है पूरा मामला
- जानकारी के लिए बता दें कि एक दिन पहले ही आलीराजपुर निवासी 17 साल की दर्शन मिनामा पिता रमेश मिनामा अनंत हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा थी। थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया निजी कोचिंग सेंटर पर जेईई की तैयारी कर रही थी। शाम 5.30 बजे कोचिंग से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। उसकी रूममेट 20 दिनों से गांव गई हुई थी, इसलिए कमरे में अकेली थी।
- सुसाइड नोट में लिखा सॉरी, मम्मी-पापा
- पुलिस और एफएसएल टीम को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें छात्रा ने लिखा कि उसकी मौत का जिम्मेदार वह खुद है। उसने लिखा, सॉरी मम्मी-पापा। जांच में छात्रा के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है, वहीं आत्महत्या के कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
- दोस्त जन्मदिन मनाने आए तो पता चला
- जानकारी ये भी मिली है कि सोमवार को दर्शन का जन्मदिन भी था। शाम 6 बजे छात्रावास की छात्राएं केक लेकर उसका जन्मदिन मनाने उसके रूम पर पहुंचीं थी। दोस्तों के द्वारा दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो सेंट्रल लॉक से दरवाजा खोला गया। अंदर के नजारा देखकर सभी छात्रा डर गई। उन्होंने देखा कि दर्शन रस्सी के फंदे में लटकी हुई है।
Sources & References
- Source
Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read
1डॉ. यादव ने वादा किया कि इन क्षेत्रों के व्यवसायियों और रहवासियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हर संभव प्रयास करेगी2श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो प्लेन पोल से टकराया:पार्किंग में ले जाते वक्त खंभे में घुसा, आगे का हिस्सा टूटा; सभी यात्री सुरक्षित3मुख्यमंत्री निवास में 101 बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में होंगे शामिल 55 जिलों के 111 स्थानों पर आज आयोजन 4ChatGPT-6 Astra की अफवाहों के बीच ChatGPT, Gemini और Claude हुए डाउन, इंटरनेट पर छिड़ी AI Apocalypse की चर्चा5Happy Krishna Janmashtami Wishes 2026: जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें श्रीकृष्ण के ये खूबसूरत संदेश, Quotes और शुभकामनाएं




