Updated

खाटू श्याम जा रही बच्ची की मौत...माता-पिता घायल:भोपाल में बाइक आगे चल रहे आयशर ट्रक से टकराई; बैरसिया रोड पर हादसा

भोपाल में माता-पिता के साथ बाइक से खाटू श्याम के दर्शन करने जा रही चौथी कक्षा की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा 6 अक्टूबर को बैरसिया की तरफ जाते समय हुआ था। उनकी बाइक आगे चल रहे आयशर ट्रक से टकरा गई थी।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Updated: 10/11/2026, 1:54:17 PM
Fact Checked

This report has been reviewed.

article

हादसे में बच्ची के माता-पिता भी घायल हो गए थे। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। इलाज के दौरान रविवार सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया।

अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई बाइक

मृतका की पहचान दिव्यांशी साहू के रूप में हुई है। वह सीहोर जिले के चैनल की रहने वाली थी। उसके पिता का नाम प्रदीप साहू है। परिजनों के मुताबिक, 6 अक्टूबर की दोपहर दिव्यांशी अपने माता-पिता के साथ बाइक से खाटू श्याम के दर्शन करने निकली थी। बैरसिया रोड पर आगे चल रहे आयशर ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

हादसे के बाद दिव्यांशी और उसके माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिव्यांशी की हालत गंभीर थी। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसके बाद हमीदिया अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read
1खाटू श्याम जा रही बच्ची की मौत...माता-पिता घायल:भोपाल में बाइक आगे चल रहे आयशर ट्रक से टकराई; बैरसिया रोड पर हादसा2भोपाल- नाबालिग गर्लफ्रेंड संग फंदे पर मिला नेपाल का युवक:दोस्त को रात में भेजा ऑडियो; बोला- लव यू भाई, तूने मेरे लिए बहुत कुछ किया3भोपाल के बड़ा तालाब में सिंगाड़े की खेती:NGT ने कमेटी बनाकर जांच करवाई; पीसीबी को पानी की नियमित पड़ताल के आदेश4मेरिट में चयन फिर भी जॉइनिंग नहीं: थालियां बजाकर सड़क पर बैठे वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थी, भोपाल में किया चक्काजाम5 सफाईकर्मियों की प्रमुख मांगें • कर्मचारियों का नियमितीकरण: प्रदर्शनकारियों की सबसे बड़ी मांग है कि नगर निगम में लंबे समय से कार्यरत