Updated

गुफा मंदिर-बरेला गांव का रास्ता बंद, गुस्साए लोग:भोपाल कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठीं महिलाएं; बोलीं- शवयात्रा ले जाने में भी दिक्कत हुई

भोपाल के बरेला गांव की महिलाओं ने मंगलवार सुबह कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाएं कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठ गईं और बरेला गांव से गुफा मंदिर के बीच बंद किए गए रास्ते को खुलवाने की मांग करने लगीं।

50 साल पुराना रास्ता 3-4 साल से बंद
Updated: 8/25/2026, 7:33:31 AM
Fact Checked

This report has been reviewed.

article

उनका कहना था कि सोमवार को एक महिला की मौत हो गई थी और मंगलवार को उनकी शवयात्रा निकालने में भी काफी दिक्कत हुई।

बरेला निवासी आशीष शर्मा के अनुसार, सोमवार को एक महिला घर के बाथरूम में गिर गई थीं, जिससे उन्हें चोट आई थी। रास्ता बंद होने के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। परिजन उन्हें ऑटो से अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मंगलवार सुबह महिला की शवयात्रा निकाली गई तो बंद रास्ते के कारण फिर परेशानी हुई। इसके बाद रहवासी नाराज होकर कलेक्टोरेट पहुंच गए।

50 साल पुराना रास्ता 3-4 साल से बंद

महिलाओं ने एडीएम सुमित पांडेय को बताया कि गुफा मंदिर के पास से बरेला की तरफ जाने वाला रास्ता करीब 50 साल पुराना है। इसे गुफा मंदिर समिति ने तीन-चार साल से बंद करवा रखा है।

महिलाओं का कहना है कि पिछले साल भी रास्ता खुलवाने के लिए प्रदर्शन किया था। उस समय आश्वासन देकर उन्हें समझा दिया गया था। उनका आरोप है कि मंदिर की जमीनों पर व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं, जबकि गांववालों का रास्ता रोका जा रहा है।

एडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया

एडीएम सुमित पांडेय ने महिलाओं को मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया। हालांकि, महिलाओं ने कहा कि उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि समस्या का स्थायी समाधान चाहिए।

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read