Updated

सवाल पूछने पर मीडिया से गुस्सा हुई कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, छात्रों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर भी दिया बयान

संसद के बाहर बुधवार को विपक्षी सांसदों ने छात्रों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चंदा मामले को लेकर प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई प्रियंका गांधी बीजेपी सांसदों ने भी किया प्रदर्शन
Updated: 8/12/2026, 7:56:30 AM
Fact Checked

This report has been reviewed.

article
  • प्रियंका गांधी ने सरकार और मीडिया पर सवाल उठाए, जबकि TMC सांसदों ने छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा करते हुए अमित शाह से जवाब और माफी की मांग की।
  • संसद के बाहर बुधवार को भी विपक्ष ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में जारी गतिरोध को लेकर सवाल पूछे जाने पर मीडिया पर गुस्सा हो गईं।
  • उन्होंने कहा कि क्या हमें भी उसी तरह चुप रहना चाहिए, जैसे आप चुप रहते हैं। कांग्रेस सांसद ने दिल्ली में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज पर भी प्रतिक्रिया दी।
  • प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि क्या लगता है कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है? जब मोदी सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज करवाती हैं, उन पर पैलेट गन चलाते हैं और यहां तक कि उनके खिलाफ AK-47 का इस्तेमाल करते हैं, तो क्या आप जनता के प्रति जवाबदेह नहीं हैं? क्या हमें भी मीडिया की तरह चुपचाप बैठे रहना चाहिए?
  • बता दें कि संसद के बाहर विपक्षी सांसदों द्वारा राम मंदिर के चंदे चोरी मामले को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा, अवधेश प्रसाद और अन्य सांसद भी मौजूद रहें।
  • TMC सांसद ने क्या कहा?
  • दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर टीएमसी की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि दिल्ली में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज किया गया। पेलेट गन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। कहीं भी छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग करना गलत है और हम इसका समर्थन नहीं करते हैं। लाठियों और पेलेट गन के इस्तेमाल पर भी चर्चा होनी चाहिए। हम अमित शाह से माफी की भी मांग करते हैं।
  • वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि अमित शाह संसद से भाग रहे हैं। हम उनसे इस बारे में बयान देने की मांग कर रहे हैं कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पेलेट गन इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया था। राम मंदिर मुद्दे पर भी सरकार चर्चा नहीं कर रीह है। विपक्ष रोज संसद आ रहा है, लेकिन अमित शाह नहीं आ रहे हैं।
  • बीजेपी सांसदों ने भी किया प्रदर्शन
  • बता दें कि बुधवार को झारखंड बीजेपी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, बीजेपी सांसदों ने झारखंड में विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ भी नारे लगाए।
Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read