Updated

एमपी में अगले 4 दिन और बिगड़ेगा मौसम, कई जिलों में अलर्ट

बीते 36 घंटों के दौरान प्रदेश के खरगोन में साढ़े 9 इंच तो खंडवा में सवा 6 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

भोपाल में भी मंगलवार रात से बुधवार रात तक कभी झमाझम तो कभी मध्यम बारिश दर्ज की गई।
Updated: 8/13/2026, 6:33:30 AM
Fact Checked

This report has been reviewed.

वहीं, गुरुवार को 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जबकि दो जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

article

मध्य प्रदेश में अनवरत बारिश का दौर चल रहा है। हालात ये हैं कि, कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है तो कहीं हल्की और मध्यम बारिश जारी है। लो प्रेशर समेत प्रदेश के आसपास बने सिस्टम के कारण मानसून की सक्रियता बढ़ी है।

अगले चार-पांच दिन बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार यानी आज के लिए भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले बुधवार को भी राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। बात करें खरगोन की तो यहां पिछले 36 घंटों के दौरान साढ़े नौ इंच बारिश दर्ज की गई है। इसी प्रकार खंडवा में सवा छह इंच बारिश रिकॉर्ड हुई। भोपाल में भी मंगलवार रात से बुधवार रात तक कभी झमाझम तो कभी मध्यम बारिश दर्ज की गई। ये सिलसिला सुबह से रात तक रुक-रुककर जारी रहा। यहां बुधवार शाम तक सवा तीन इंच बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर बाढ़ के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस समय एक लो प्रेशर एरिया उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है।

लगातार बारिश के चलते वेदा नदी में पानी की आवक बढ़ने से अपरवेदा बांध का जलस्तरबढ़ गया। बुधवार को जलस्तर 315.80 मीटर तक पहुंचने पर एनवीडीए ने पानी की निकासी शुरू की। सुबह 5 बजे 3 गेट खोले गए। पानी छोड़ने के बाद बांध के निचले क्षेत्र में बसे गांवों को अलर्ट कर ग्रामीणों को तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी गई।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी समेत प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, शिवपुरी और श्योपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासकर दोनों जिलों के लिए विभाग की ओर से घरों में रहने की ही अपील की गई है।

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read