Updated

भोपाल से रीवा-कोलकाता-पटना फ्लाइट को शानदार रेस्पॉन्स, 65% आक्यूपेंसी के साथ दशहरा तक बुकिंग

भोपाल से रीवा-कोलकाता-पटना एयर कनेक्टिविटी को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। 9 अगस्त से शुरू हुई है ये सेवा।

भोपाल से कोलकाता सप्ताह में 6 दिन फ्लाइट  कोलकाता के लिए 6 दिन कनेक्टिंग फ्लाइट
Updated: 8/12/2026, 8:18:48 AM
Fact Checked

This report has been reviewed.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एलायंस

article

एयर लाइंस हवाई सेवी की रीवा, कोलकाता, पटना फ्लाइट को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है।

अगले महीने से शुरू हो रहे त्योहारी सीजन के बाद दिवाली दशहरा तक इन फ्लाइट्स में सीट बुकिंग की इंक्वायरी प्राप्त हो रही हैं।

राजधानी भोपाल से नवरात्रि के दिनों में कोलकाता जाने वाले यात्रियों को इस फ्लाइट का लंबे समय से इंतजार रहा है।

एलायंस एयर द्वारा संचालित फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सेवाएं देंगी। एलायंस एयर की ये सीधी फ्लाइट भोपाल से हर रविवार, सोमवार और बुधवार को संचालित की जाएगी।

article

भोपाल से कोलकाता सप्ताह में 6 दिन फ्लाइट

इस संबंध में भोपाल एयरपोर्ट के निदेशक आलोक त्रिपाठी का कहना है कि, इस रूट पर 72 सीटर एटीआर-72 विमान का उपयोग किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 70 यात्रियों को ले जाने की है। पटना के लिए शुरू हुई इस नई उड़ान ने भोपाल से कोलकाता के सफर को भी आसान बना दिया है। ऐसे में अब यात्रियों को भोपाल से कोलकाता और वापसी के लिए सप्ताह में छह दिन (शुक्रवार को छोड़कर) कनेुक्टिंग फ्लाइट की सुविधा मिलेगी।

ये रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल

-रविवार, सोमवार और बुधवार: इन तीन दिनों में फ्लाइट का रूट भोपाल-पटना-कोलकाता और वापसी में कोलकाता-पटनाभोपाल रहेगा।

-मंगलवार, गुरुवार और शनिवार: विमान सेवा भोपालरीवा- कोलकाता और वापसी में कोलकाता-रीवा-भोपाल रूट पर संचालित की जाएगी।

कोलकाता के लिए 6 दिन कनेक्टिंग फ्लाइट

पटना के लिए शुरू हुई इस नई उड़ान ने भोपाल से कोलकाता के सफर को भी आसान बना दिया है। अब यात्रियों को भोपाल से कोलकाता और वहां से वापसी के लिए सप्ताह में छह दिन (केवल शुक्रवार को छोड़कर) कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा मिल सकेगी।

Sources & References
  • Source
Get Daily News Updates

Join our newsletter and receive the latest breaking news, technology, politics and world updates directly in your inbox.

Comments
Comments feature UI is ready. Backend moderation/API can be connected later.
Most Read